The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे कलाकार

बरेली। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान कला एवं सांस्कृतिक प्रभाग बरेली कार्यकारणी की रामपुर गार्डन स्थित श्री अग्रसेन पार्क में हुई बैठक में भारत सरकार की 120 जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। तय किया गया कि इन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जा  

बैठक में मौजूद कलाकारों ने लॉकडाउन के दौरान अपनी बिगड़ी आर्थिक स्थिति का मामला उठाते हुए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला से यह मामला प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर उठाने की मांग की।बैठक में नए जुड़े सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।  

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव,मोहित कुमार, विजय कमांडो, कमल श्रीवास्तव, डॉ दिनेश विश्वाश, सचिन श्याम भारतीय, मीना सोँधी, आरती गुप्ता, ऋषि रंजन सिंह, प्रशान्त उपाध्याय, नीलीमा रावत, प्रदीप रावत, विमल कुमार आदि सभी कलाकार सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!