The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- चित्रगुप्त जयंती पर 1500 दीपों से जगमगा उठा बाबा गुद्दड़ बाग मंदिर

बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने 19वें भगवान चित्रगुप्त जयंती समारोह का आयोजन गुद्दड़ बाग़ स्थित बाबा गुद्दड़ बाग मंदिर में किया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त एवं कलम-दवात का पूजन किया गया। साथ ही 1500 दीप प्रज्वलित कर उपस्थित जनों को भगवान चित्रगुप्त का पूजन एवं आरती प्रतिदिन करने का संकल्प दिलाया गया। अंत में भगवान चित्रगुप्त की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त सर्व समाज के भगवान हैं। विशिष्ट अतिथि पार्षद सतीश कातिब ने कहा कि यह आयोजन “दो गज दूरी, मास्क है जरूरी” के अनुरूप किया जा रहा है। चाहिए। भगवान चित्रगुप्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के उपरांत पंडित गिरीश चन्द्र मिश्रा के निर्देशन में कलम-दवात का पूजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, राकेश सक्सेना, रजनीश सक्सेना, अनूप सक्सेना, पार्षद सतीश कातिब,पार्षद गौरव सक्सेना, रवि जौहरी, मनोज सक्सेना,रवि सक्सेना,संदीप गुड्डू सक्सेना, दिनेश सक्सेना, अमित सक्सेना,विमल सक्सेना, रोहित सक्सेना, अभय भटनागर,पूनम सक्सेना,प्रतिभा जौहरी,सुमन सक्सेना, ब्यूटी सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने किया महामंत्री अनूप सक्सेना ने आभार ज्ञापन किया।

error: Content is protected !!