Bareilly News

बरेली समाचार- कायस्थ समाज के कंधों पर राष्ट्रहित की बड़ी जिम्मेदारी : आनंद जौहरी

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा ही देश व समाज को दिशा देने का कार्य किया है। ऐसे अग्रणी समाज के कंधों पर राष्ट्रहित की बड़ी जिम्मेदारी है।  भारतीय इतिहास को कायस्थ समाज ने ऐसी कई विभूतियां दी है जिनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है।

महासभा प्रदेश सचिव विपिन जौहरी के साथ यहां आगमन पर आनंद जौहरी ने राजनैतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक डॉ अरुण कुमार के साथ समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सांस्कृतिक एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष जौहरी ने बुके देकर दोनों का स्वागत किया।

आनंद जौहरी ने चेतना मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजन विद्यार्थी से उनके निवास भेंटकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।तत्पश्तात उपजा प्रेस क्लब के सभागार में समाज के हालात पर चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार ने कायस्थ समाज के लोगों से एक साथ आने और एक-दूसरे के हितों का ख्याल रखने के लिए कहा। साथ ही तरक्की करने के मंत्र भी दिए।

आशीष जौहरी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। युवा ने सिर्फ अपने आप को आगे ले जाएं बल्कि देश और समाज को भी दिशा दें।

इस अवसर पर बीपी सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक पवन सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, निर्भय सक्सेना, प्रांतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सचिव अंकुश सक्सेना, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अमित सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, पूजा सक्सेना, आदि उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

12 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago