Bareilly News

बरेली समाचार- निरंकार देव सेवक की जयंती : काव्य पाठ प्रतियोगिता में नेहा को पहला स्थान

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में निरंकार देव सेवक की जयंती पर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन साहू राम स्वरूप महिला विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुंजन सिंह ने द्वितीय एवं गीतांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में साहू राम स्वरूप महिला विद्यालय की 18 छात्राओं और साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज की 5 छात्राओं ने निरंकार देव सेवक की कविताओं का पाठ किया।

निरंकार देव सेवक के पुत्रवधू पूनम सेवक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने की जबकि संचालन परिषद के संयुक्त प्रांतीय मंत्री रोहित राकेश ने किया। विजेता छात्राओं को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ अनिल शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा एवं पूनम सेवक ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूनम सेवक ने निरंकार देव सेवक को बाल मन का चतुर चितेरा बताया। अपनी रचनाओं के माध्यम से सेवक जी आज भी हम सबके मध्य मौजूद हैं। सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि निरंकार देव सेवक बाल साहित्य के आधार स्तंभ हैं। उन्हें बाल मनोविज्ञान की गहरी समझ थी। उन्होंने बरेली का मान पूरे देश में बढ़ाया।

कार्यक्रम में डॉ दीपांकर गुप्ता, इंद्रदेव त्रिवेदी, शरद कांत शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, प्रवीण शर्मा, डॉ रुचि गुप्ता, डॉ आशा गुप्ता, डॉ ज्योति शर्मा, प्रतिभा पांडे, अनीता, प्रीति पाठक, डॉ गरिमा गंगवार, प्रियंका शर्मा, श्वेता, डॉ शशि शुक्ला,  डॉ गीता अग्रवाल डॉ कनक लता सिंह ,डॉ प्रीती सिंह आदि मौजूद रहे। बरेली समाचार, निरंकार देव सेवक की जयंती, निरंकार देव सेवक की जयंती पर काव्य पाठ प्रतियोगिता,

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago