The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर सेवा सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा अनाथालय में फल एवं मिष्ठान्न वितरण किया गया। भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा नरेन्द्र मोदी की प्रतिमा के सामने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/बरेली कैंट विधायक राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्य सहभागिता में पूर्व मेयर सुभाष पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप, महिला मोर्चा अध्य्क्ष नीलम जेठा, वरिष्ठ भाजपा मनीष अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, मंडल अध्यक्ष राज बहादुर मौर्य, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक विश्वनाथ चौधरी, महानगर सह कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!