Bareilly News

बरेली समाचार- 46 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भाजपा ने किया सम्मानित

बरेली। भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और वीरेंद्र अटल सहित 46 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और महानगर प्रभारी/उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने सभी का प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ा कर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संतोष गंगवार ने कहा आपातकाल को याद करते ही वह समय याद आ जाता है जब पुलिस द्वारा लोगों पर तरह-तरह के अत्याचार किए जाते थे। संतोष सिंह ने कहा कि आपातकाल का यह काला अध्याय हमें बहुत कुछ सिखाता है। आज हम इन लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के बारे में अपने बच्चों को बताते हैं कि किस तरह अत्याचार किए गए। गोपाल अंजान ने कहा की आपातकाल को कोई कैसे भूल सकता है जब पुलिस ने जमकर जुल्म किए थे। वीरेंद्र अटल ने कहा कि पुलिस उस समय जिस हद तक जा सकती थी, उस हद तक उसने हम लोगों पर अत्याचार किए। नाखून खींचे और पिटाई लगाई, जितना जुल्म कर सकते थे उतना किया।

सम्मान समारोह में वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शिव प्रताप सिंह, संतोष शर्मा, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विष्णु शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विष्णु अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, विपुल पटेल, हरबंस सेठी, जयदीप चौधरी, गौरव गुप्ता, संजीव प्रताप सिंह, अनुपम द्रोण, अभिषेक गोस्वामी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधीर सक्सेना ने किया।

कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में गोपाल अंजान ने भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा के साथ आम का पौधा लगाया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago