The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भाई की सड़क हादसे में मौत

आंवला (बरेली)। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह के छोटे भाई की मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनका साथी घायल हो गया। मनौना गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।



दुजेन्द्र पाल सिंह की फाइल फोटो।

आंवला तहसील के गांव नगरिया सतन निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह के छोटे भाई 45 वर्षीय दुजेन्द्र पाल सिंह उर्फ छोटे अपने साथी सुरेन्द्र सिंह निवासी पेपल (बदायूं) हाल निवासी शास्त्री वाली गली, आंवला के साथ बाइक से गांव कसूमरा से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मनौना गांव के समीप पीछे से आये अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दुजेन्द्र पाल सिंह गंभीर रूप से घाय़ल हो गए। सुरेंद्र को भी चोटें आयीं। दोनों घायलों को एंबुलेंस से  सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दुजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र को सायंकाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता के घर में कोहराम मच गया दुजेन्द्र पाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो बच्चे हैं। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। डॉ इंद्रपाल सिंह ने मामले में थाना आंवला में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

error: Content is protected !!