The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन आनंद एवं शिक्षक नेता एसके अरोड़ा सम्मानित

बरेली। संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा गुरविन्दर सिंह के प्रेमनगर स्थित आवास पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में गुलशन आनंद को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षक नेता एसके अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, मन्त्री गुरविन्दर सिंह,शमशेर बहादुर सक्सेना,डॉ रवि प्रकाश शर्मा,आमेन्द्र अरोरा कुक्की आदि ने दोनों को शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने सम्मान से अभिभूत गुलशन आनन्द ने कहा कि वे निरन्तर पूरी लगन एवं निष्ठा से पार्टी एवं समाज की सेवा करते रहेंगे। एसके अरोरा ने कहा वे अपना शेष जीवन समाजसेवा एवं शिक्षक हित में लगाएंगे।

सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि गुलशन आनन्द राजनीति में शुचिता, शालीनता एवं कर्मठता के प्रतीक पुरुष हैं। उनका सम्मान कर संस्था अपने को गौरवान्वित अनुभव कर रही है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मन्त्री गुरविन्दर सिंह ने किया। संयुक्त मन्त्री डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मनोज अरोरा,महेंद्र पाल राही,कबंल सिंह,संजीव अरोरा,अंकित अरोरा,ओमप्रकाश अरोरा,प्रवीन शर्मा,वीरेंद्र अरोरा,ओमप्रकाश शर्मा,सतीश लुनियाल,मोहित अरोरा एवं शमशेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!