The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजयुमो ने निकाली युवा संकल्प यात्रा

बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को प्रातः युवा संकल्प यात्रा निकाली। गांधी उद्यान स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई यह यात्रा चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क पर पहुंच कर समाप्त हुई। इसका आयोजन भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के आह्वान पर किया गया।   

युवा संकल्प यात्रा में शामिल युवाओं ने वन्दे मातरम् आदि का उद्घोष कर वातावरण को देशभक्तिपूर्ण कर दिया। यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, गुलशन आनन्द, डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी, एडवोकेट अलका सिंह, विक्की भरतौल, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवाएर, ब्रज क्षेत्र महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकान्त अवस्थी, जयदीप चौधरी, हर्षित चौधरी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना, आंवला संयोजक घनश्याम शर्मा गौरव गुप्ता, अंकित भाटिया, राधे गुर्जर, राजू उपाध्याय, दिनेश गंगवार, मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा आदि शामिल हुए।

error: Content is protected !!