Bareilly News

बरेली समाचार- रचनात्मक व्यक्तित्वों को सम्मानित करेगी ब्राह्मण महासभा

बरेली। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा रविवार को बार सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े रचनात्मक ब्राह्मण बंधुओं को सम्मानित करेगी। महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने बताया कि इस बार बरेली में यह हमारा प्रथम कार्यक्रम है इसीलिए यह विशेष होगा। इसमें मंच पर कुर्सियां नहीं बल्कि गद्दे बिछेंगे, जिन पर संत, महंत और ज्ञानी ब्राह्मण विराजमान होंगे। कार्यक्रम में वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार से कई विद्वान ब्राह्मण शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि महासभा का गठन अगस्त 2018 में किया गया था। तीन वर्ष में इसका विस्तार 19 राज्यों में हो चुका है। साथ ही उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में इसके पदाधिकारी हैं। रविवार के कार्यक्रम में उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रदेशों के अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा साधना मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, महामंत्री साधुराम शर्मा, महिला अध्यक्ष जया शर्मा भी मौजूद रहेंगी। इनके अलावा ख़ाकी नाथ जी महाराज (महंत ख़ाकी अखाड़ा, अयोध्या) एवं पंडित गिरीश कुमार शर्मा (सदस्य बाबा विश्वनाथ मंदिर कमेटी, वाराणसी) भी शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री (युवा) सुधांशु पाठक ने बताया इस कार्यक्रम में 05 शिक्षकों, 05 विधि विशेषज्ञों और 05 समाजसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा तमाम युवा ब्राह्मण बंधुओं जिन्होंने सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में नाम कमाया है, को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 101 विद्यार्थियों को भी महासभा पुरस्कृत करेगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago