The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- जीजा का 10 लाख का सोना हड़पा, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

बरेली। जीजा के साथ मिलकर सोने की कारीगरी (गहने बनाना) करने वाले दो सौतेले सालों ने 10 लाख रुपये का सोना हड़प लिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी क्राइम ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले मामले में 2 दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने गुरुवार को फिर पुलिस कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी।

बिहारीपुर के ख्वाजा कुतुब का रहने वाले मनीष रस्तोगी पुत्र राम आसरे रस्तोगी सोने के आभूषण बनाने के कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि शाही के रहने वाले अपने दो सौतेले सालों को उन्होंने अपने सास-ससुर के कहने पर अपने घर में किराए पर रख लिया था। दोनों उनके साथ सोने की कारीगरी करते थे। मनीष का कहना है 13 मार्च 2021 की रात उन्होंने उक्त दोनों कारीगरों को 251 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। 18 मार्च 2021को उन्होंने उनसे काम पूरा होने के बारे में पूछा पर कोई साफ जवाब नहीं मिला। इसके अगले दिन उन्होंने दोनों कारीगरों को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इस पर वह उनके घर पहुंचे। इस पर दोनो सौतेले सालों ने कहा कि कुछ गलती हो गई है, होली के बाद उसका हिसाब कर देंगे। इसके बाद से वे अब तक टाल-मटोल कर रहे हैं। अपनी बड़ी रकम डूबते देख मनीष ने एसपी क्राइम से पूरे मामले की शिकायत की। कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!