Bareilly News

बरेली समाचार- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान की छात्रवृत्ति और मेडल

बरेली। मानव सेवा क्लब ने गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई। इस अवसर पर विद्यालय के आठ मेधावी बच्चों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद छात्रवृत्ति और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. एन.एल.शर्मा ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद सादगी और शालीनता की मिसाल हैं जिनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता साहित्य भूषण डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन अत्यंत अवसाद के बीच रहा है, इसके बावजूद उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा ग्रहण की और अपनी प्रतिभा के बल पर देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया।

इस अवसर पर कवि इन्द्र देव त्रिवेदी, संजय सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना, ए.एस. अग्रवाल और निर्भय सक्सेना ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रेस फोटोग्राफर अमर जीत सिंह और शिक्षिक प्रगति को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago