The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly News: मानव सेवा क्लब का 15वां स्थापना दिवस “सेवा सहायता दिवस” के रूप में मनाया

बरेली। मानव सेवा क्लब ने 14 वर्षों का सफर पूरा कर सोमवार को 15वें वर्ष में कदम रखा और कोरोना आपदाकाल की वजह से सादगी के साथ स्थापना दिवस को “सेवा सहायता दिवस” के रूप में मनाया। क्लब ने सबसे पहले दोपहर में काशी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन वितरण किया। इसके बाद सायंकाल क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कुछ गरीब परिवारों को राशन वितरण भी किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ इंद्रदेव त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत माँ शारदे की वंदना से हुआ। वर्षभर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महासचिव अभय सिंह भटनागर ने कहा कि क्लब ने बीते वर्ष रिकॉर्ड 87 सेवा के कार्य किये। मानव सेवा क्लब की वार्षिक पत्रिका “मानव दर्पण”  का क्लब के पदाधिकारियों ने लोकार्पण किया। क्लब द्वारा ऑनलाइन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मीरा मोहन, सुधीर मोहन, रश्मि उपाध्याय को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया। सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर विकास खरे को उनके द्वारा कोरोना काल में बैंक में दी गई अनवरत सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष एपी गुप्ता का भी जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। 

कार्यक्रम का संचालन और ज्ञापन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। व्यक्त किया। इस अवसर पर निर्भय सक्सेना, अजय प्रधान, अनीता प्रधान, सुधीर महान आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!