The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कायस्थ चेतना मंच का 14वां वार्षिकोत्सव मनाया, विभूतियां सम्मानित

बरेली। कायस्थ चेतना मंच का 14वां वार्षिकोत्सव एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।

रोटरी भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर विकास खरे, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, शिव कुमार बरतरिया और संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार पवन सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

भगवान चित्र गुप्त की वंदना मीरा मोहन, रचना सक्सेना, अपाली सक्सेना और शकुन सक्सेना ने की। सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत मंच के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। मंच के वार्षिक आय-व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष डॉ. पूजा सक्सेना ने दी। मुख्य वक्ता चन्द्र भूषण सक्सेना ने सारगर्भित उदबोधन दिया। डॉ अरुण कुमार, सम्भव शील,  अनुजकांत,  मुकेश सक्सेना ने भी मंच के कार्यकलापों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सक्सेना ने की। समारोह का संचालन महामंत्री अमित सक्सेना ने किया।

इस अवसर पर निर्भय सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, अखिलेश कुमार,  सी.ए. रवि सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कायस्थ समाज की अतिजरूरतमंद कन्या को उसके विवाह में वे सब वैवाहिक उपहार दिए गए जो उसके जीवन नय्या को खेने का माध्यम बनेंगे।

error: Content is protected !!