The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- प्रशिक्षण उपरांत शहरी आशाओं को मिले प्रमाण पत्र

बरेली। संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र में पांच दिवसीय आशा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण उपरांत शहरी आशाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

नवजात शिशु की घर पर देखभाल के माड्यूल 6 एवं 7 पर तृतीय बैच के पंचम दिवस का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर ने किया। चंद्रप्रकाश, प्रदीप कुमार एवं बीएम सिंह ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। अमित तोमर ने समुदाय में कार्य करने के लिए योजना बनाने पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण के विभिन्न पद्धतियों, समूह चर्चा, रोल प्ले आदि के माध्यम से बहुत ही सरल भाषा में समझाया। उन्होंने हाइपोथर्मिया से बचाने के लिए बच्चे को कंबल में लपेटने के कौशल का अभ्यास भी कराया।

प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ साधना अग्रवाल ने विभिन्न जानकारियां दीं। प्रशिक्षण समन्वयक प्रमोद कुमार ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को देखा।

स्किल के मूल्यांकन के दौरान यूनिसेफ के मंडलीय मॉनिटर शोभित शर्मा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में सुविता रानी, मीनाक्षी शर्मा, नीतू शर्मा, पूजा सक्सेना, नीरज पांडे, सुमन कुमारी, नसरीन, ममता कुमारी गंगवार, गीता गौतमी, विमलेश मिश्रा, आरती पाली, एकता रानी, पुष्पा देवी, रीना, प्रभा पाल, लक्ष्मी देवी, ज्योति सैनी, गीता रानी, मिथलेश, अनुपम मित्तल, तसनीम सविदा, रेनू शर्मा, ममता, शशि भारती, बबीता, जैनब आरा, मृदुला प्रवीण, सीमा अरोरा सहित कुल 28 शहरी आशाओं ने प्रशिक्षण उपरांत प्रधानाचार्य से प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

error: Content is protected !!