The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पोस्टर प्रेजेंटेशन और कंप्यूटर क्विज में चंद्रप्रभा, कृष्णा व फिजा को पहला स्थान

बरेली : जेपीएम कॉलेज (जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज) के कंप्यूटर विभाग द्वारा कंप्यूटर की उपयोगिता के संदर्भ में पोस्टर प्रेजेंटेशन और  कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कंप्यूटर साइंस विभाग के डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर पोस्टर प्रेजेंटेशन के साथ-साथ कंप्यूटर की दैनिक जीवन में उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर डॉ मनोज कांडपाल द्वारा किया गया। डॉ कांडपाल ने अपने संबोधन में कहा कि कंप्यूटर एक बहुत ही महत्वपूर्ण मशीन है जो हमारे जीवन का एक उपयोगी हिस्सा बन गयी है। साथ ही कंप्यूटरों के दो चेहरे होते हैं- यह एक तरफ वरदान है तो दूसरी तरफ अभिशाप भी है। इसका उपयोग पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। भविष्य में एक दिन ऐसा आएगा जब मानव सभ्यता कंप्यूटर के बिना जीवित नहीं रह पाएगी क्योंकि हम उस पर बहुत अधिक निर्भर हैं। यह मानव की एक महान खोज है जिसने हजारों-लाखों लोगों की जान बचाने में मदद की है। देश की रक्षा में भी कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है। चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर एक वरदान की तरह है। अंतरिक्ष अनुसंधान हो या कोई सामाजिक शोध, कंप्यूटर सभी में मदद करता है। साथ ही साथ इसकी मदद से हम पर्यावरण, अंतरिक्ष और समाज पर नजर रखने में सक्षम है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

-पोस्टर प्रतियोगिता मे चंद्रप्रभा एवं साक्षी गंगवार ने प्रथम, साफिया ने द्वितीय और प्रशंसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

-कंप्यूटर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम, सौरभ द्वितीय तथा रमन गोयल तीसरे स्थान पर रहे।

-कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता में फिज़ा इरफान ने प्रथम, उमैमा ने द्वितीय तथा मो. सावेज और मो. बिलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को संस्थान के चेयरमैन योगेश पटेल, एमडी आर्किटेक्ट वैभव पटेल और निदेशक डॉ मनोज कांडपाल द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक संचिता कुमारी व सह संयोजक मो.अशरफ रहे। निर्णायक मंडल में अंकुर टंडन नीलिमा सिंह आशीष वर्मा एवं अमिता पाठक आदि रहे।

error: Content is protected !!