The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- बच्चों ने दिया धूम्रपान से बचने का संदेश, बनाए पोस्टर

बरेली। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World Tobacco Prohibition Day) के अवसर पर सोमवार को एसआर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने धूम्रपान के खतरों के प्रति आगाह किया। बच्चों ने पोस्टर बनाकर यह संदेश दिया कि तम्बाकू का सेवन आपके लिए ही नहीं, पूरे समाज के लिए खतरनाक है। इससे बच्चे भी प्रभावित होते हैं। बच्चों ने तम्बाकू निषेध पर भाषण भी दिए। कक्षा दो की इस गतिविधि में शिक्षिक दीपिका और ममता ने सहयोग किया।

इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम के लिए स्कूल की एमडी रूमा गोयल, डायरेक्टर डॉ आरके शर्मा और प्रिंसिपल अमित आर चौहान ने शिक्षकों और बच्चों को बधाई दी है।

error: Content is protected !!