Bareilly News

बरेली समाचार- कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण की सभी अड़चनें दूर, शासन ने दी तकनीकी अनुमति

बरेली। रोजाना 8 से 10 घंटे जाम के झाम में फंसे रहने वाले बरेली के कुतुबखाना चौराहे को जल्द ही फ्लाईओवर का उपहार मिलने वाला है। शासन से कुतुबखाना फ्लाईओवर की तकनीकी अनुमति जारी होने की रिपोर्ट मिल गई है। सीपीएम के जरिये ये रिपोर्ट मंडलायुक्त कार्यालय भिजवा दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। बरेली स्मार्ट सिटी का निदेशक बोर्ड भी इसे मंजूरी दे चुका है।

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक बीके सेन ने इस बात की पुष्टि की कि कुतुबखाना फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने में अब कोई पेच नहीं है। शासन से अनुमति मिलने के बाद सभी अड़चनें दूर हो गई हैं।

आपको याद होगा कि बीते 9 मार्च को यहां आए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा था कि कुतुबखाना पर फ्लाईओवर ही बनेगा क्योंकि अंडरपास की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सुभाषनगर में फ्लाईओवर के निर्माण की बात भी कही थी। इसके बाद से ही कुतुबखाना में रोजाना लगने वाले जाम से परेशान लाखों नगरवासियों को इस शुभ समाचार का इंतजार था।

गौरतलब है कि कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन नए मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने कुतुबखाना फ्लाईओवर की तैयारियों की समीक्षा कर सेतु निगम के अधिकारियों को नई तकनीक से इसका निर्माण करने के निर्देश दिए थे। यह फ्लाईओवर कोतवाली से शुरू कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोहाड़ापीर चौराहे के कुछ आगे नैनीताल रोड पर उतरेगा। इसकी प्रस्तावित लंबाई 1577 है। अधिकारियों के अनुसार इस फ्लाईओवर के पिलर दिल्ली मेट्रो के पिलर की तरह बनाए जाएंगे जिससे नीचे सड़क पर कम जगह घिरेगी। इससे पुल के नीचे पार्किंग, रात्रि बाजार, फड़ बाजार आदि की व्यवस्था आसानी से की जा सकेगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago