Bareilly News

बरेली समाचार- दबंग ने किया प्लॉट पर कब्जा, एसडीएम से शिकायत के बाद पालिका ने जारी किया अतिक्रमण हटाने का नोटिस

आंवला (बरेली)। चाचा नेहरू इंटर कॉलेज के समीप स्थित खाली प्लॉट/चबूतरे पर दबंग ने जंजीर बांधकर कब्जा कर लिया। नगर पालिका में मौखिक शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने उपजिलाधिकारी आंवला से शिकायत की जिसके बाद नगर पालिका ने सक्रियता दिखाते हुए कब्जा करने वाले को तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने को नोटिस जारी किया है। साथ ही ऐसा न करने पर स्वयं ऐसा करने की चेतावनी दी है।

पीड़िता सरला जौहरी ने बताया कि वह 80 वर्ष की विधवा महिला हैं और उनका स्वास्थ्यभी ठीक नहीं रहता है। उनका एक पुत्र है जो पिछले काफी समय से अस्वस्थ है। उनका एक मकान चाचा नेहरू इंटर कॉलेज के गेट के समीप था। उसे उन्होंने करीब 8 वर्ष पहले बेच दिया था। इसी मकान के समीप उनका एक खाली प्ल़ॉट/चबूतरा भी है जिसे सार्वजनिक उपयोग हेतु छोड़ रखा है। यहीं पर उनकी कार खड़ी रहती थी और पास-पड़ोस के लोगों द्वारा छोटे-मोटे निजी कार्यक्रम भी संपन्न कराए जाते थे। नगर पालिका ने लोगों की सुविधा हेतु उक्त चबूतरे को खड़ंजा डालकर पक्का कर दिया था। कुछ माह पूर्व रात के अंधेरे में दबंग द्वारा उक्त चबूतरे पर अतिक्रमण करते हुए लोहे के बड़े-बड़े पाइप लगा दिए गए। आसपास के लोगों ने जब पाइप लगाने का कारण पूछा तो वह झगड़ा करने पर अमादा हो गया। कुछ दिनों बाद उक्त दबंग ने पाइपों पर जंजीर बांधकर ताला लगा दिया। दबंग उनकी कार को भी उक्त स्थान पर खड़ा नहीं करने दे रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद आंवला में भी मौखिक रूप से की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने एसडीएम आंवला को लिखित प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।  

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago