Bareilly News

बरेली समाचार- राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार

बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में मिलावटखोरों व नकली माल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। बरेली-लखनऊ हाईवे को चौड़ीकरण कार्य में हो रहे विलम्ब का मुद्दा भी उठा। तय हुआ कि अगले माह इन बिंदुओं पर अधिकारियों से और सरकार से वार्ता की जाएगी।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि बरेली शहर में विकास कार्य तय समय में पूर्ण हो और ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाये। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने महानगर में पदाधिकारियों की घोषणा के साथ इकाइयों की भी घोषणा की।

महानगर उपाध्यक्ष के पद पर आशु अग्रवाल (ट्रांसपोर्ट) और रचित अग्रवाल को संयुक्त महामंत्री महानगर मनोनीत किया गया। महानगर शहर विधानसभा क्षेत्र युवा इकाई की भी घोषणा की गई। अध्यक्ष  पीयूष अग्रवाल को मनोनीत किया गया। अंकित आटिया व मन्नत ठाकुर को युवा महामंत्री, सौभाग्य सक्सेना, अमन भांबरी, प्रियांश अरोड़ा को उपाध्यक्ष, हेमंत शाक्य, सौरभ अग्रवाल, चेतन ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा अमित कंचन को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

बरेली व्यापार संघ सूट धर्मकांटा इकाई के भी पदाधिकारी भी घोषित किए गए। प्रदीप अधलक्खा को अध्यक्ष, कुलजीत सिंह बेदी महामंत्री, शिव सूरी कोषाध्यक्ष, अंकुर अग्रवाल, सोनू शर्मा, सुखबीर सिंह और गौतम  उपाध्यक्ष,  शंकर संरक्षक,  मनीष खंडेलवाल और कलीम मियां संगठन मंत्री,  पंकज सेठी, गोपाल और हरविंदर सिंह मंत्री पद पर मनोनीत किए गए।

परसाखेड़ा और नादौसी से कई व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ली। इनमें चोखे लाल गंगवार, अनुराग साहू, करण, गंगाराम, बद्री पटेल, जितेंद्र कश्यप आदि शामिल हैं। जल्द ही परसाखेड़ा इकाई बनाने की घोषणा करने की बात कही गई। संयोजक अमित भारद्वाज ने कहा किजल्द ही और व्यापारी हमारे साथ जुड़ेंगे। जिला अध्यक्ष गोपेश अग्रवा  ने कहा संगठन की कार्यशैली सदा व्यापारियों के हित में रही है। बैठक में हरीश वीक, तरुण साहनी,  अरविंद अग्रवाल, जीतू देवनानी,  अतुल कपूर, सर्वेश रस्तोगी,  संजीव अवतार अग्रवाल,  उबैद उर रहमान, शफीक उद्दीन, रचित अग्रवाल, आशु अग्रवाल आदि तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

36 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

1 hour ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago