Bareilly News

बरेली समाचार- देवेंद्र कुमार देव को निराला साहित्य सम्मान, काव्यगोष्ठी में बिखरे वासंती रंग

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में प्रभात नगर स्थित निरूपमा अग्रवाल के आवास पर वसंतोत्सव और निराला जयंती के अवसर पर काव्यगोष्ठी, सम्मान और विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेंद्र कुमार देव को निराला साहित्य सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप शाल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष सहारनपुर से पधारे वरिष्ठ कवि विजेंद्र पाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, प्रो.राजेंद्र भारती तथा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किए।

इस अवसर पर देवेंद्र देव पर केंद्रित निर्झरिणी के अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मां शारदे का पूजन और वंदना मुकेश सक्सेना, रंजन विशद और मधु वर्मा ने की।

वसंतोत्सव पर नगर के कवियों ने वसंत ऋतु का स्वागत अपनी-अपनी सुंदर अभिव्यक्ति से किया। गीतकार रमेश गौतम ने महाकवि निराला कविताओं को आज भी प्रासंगिक बताया। कवि रणधीर प्रसाद गौड़, उपमेंद्र सक्सेना, शोभा सक्सेना, डॉ. महेश मधुकर, अनिरुद्ध शर्मा, जगदीश निमिष, अविनाश अग्रवाल, सुभाष राहत बरेलवी, रामकुमार अफरोज, चित्रा जौहरी, मीना अग्रवाल, निरुपमा अग्रवाल, मनोज टिंकू ने भी काव्यपाठ किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल भारती, निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, डॉ रंजन विशद, डॉ गौरीशंकर, राजीव सक्सेना, मीरा मोहन, सचिन श्याम भारतीय आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago