The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कंबल, गर्म वस्त्रों का वितरण और कराया खिचड़ी भोज

बरेली। मकर संक्रांति के अवसर पर मानव सेवा क्लब द्वारा बुधवार को कुतुबखाना पुलिस चौकी के पास मजदूर के अड्डे पर महा खिचड़ी भोज कराया गया। कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण भी हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौकी इन्चार्ज विष्णु दत्ता द्वारा जरूरतमंदों को कंबल बांटकर किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई काम नहीं है। तमाम मजदूरों को कंबल, गर्म कपड़े बांटे गए। इसके बाद खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।

कार्यक्रम में महासचिव अभय सिंह भटनागर, निर्भय सक्सेना, मधु वर्मा, अतुल वर्मा, प्रदीप माधवार, एएलगुप्ता, मुकेश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सतीश शर्मा, अविनाश सक्सेना आदि मौजूद रहे। विशेष सहयोग देने पर चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!