Bareilly News

बरेली समाचार- डॉ सुरेश बाबू मिश्रा के लघु कथा संग्रह का विमोचन

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में लक्ष्मी बाई विधा मंदिर के सभागार में शनिवार को साहित्य भूषण डॉ सुरेश बाबू मिश्रा के लघुकथा संग्रह “सवालों के बीच” का विमोचन हुआ। विमोचन नगर विधायक अरुण कुमार एवं अभिराम साहित्यिकी पत्रिका के संपादक डॉ उमेश महादोषी ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय संरक्षक एवं शिक्षाविद डॉ एनएल शर्मा का अभिनंदन भी किया गया। उपस्थित साहित्यकारों ने लघुकथा संग्रह पर अपने विचार व्यक्त किए। 

मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह लघुकथा संग्रह पाठकों के बीच लोकप्रिय होगा। डॉ अरुण कुमार ने डॉ एनएल शर्मा के शतायु होने की भी कामना की। विशिष्ट अतिथि उमेश महदोषी ने कहा कि लघुकथा वर्तमान समय की एक लोकप्रिय विधा है। इस वर्ष लघु कथा की स्वर्णजयंती मनाई जा रहा है। ऐसे में डॉ सुरेश बाबू मिश्रा का यह लघु कथा संग्रह लघुकथा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इससे पूर्व मोहन चंद पांडे की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय संयुक्त मंत्री  रोहित राकेश, कोषाध्यक्ष दीपंकर गुप्त, गुलाब राय इंटर के पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद शर्मा, डॉ नितिन सेठी,  उमेश गुप्ता,  सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने डॉ एनएल शर्मा  के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन इंद्र त्रिवेदी ने किया।

कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता, डॉ शरद कांत शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, प्रवीण शर्मा, नवगीतकार रमेश चंद गौतम, सुमित मिश्र, इतिहासकार रंजीत पांचाले, निर्भय सक्सेना, दिनेश पवन, प्रमोद अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक उमेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

23 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago