Bareilly News

बरेली समाचार- साहित्य में उल्लेखनीय अवदान के लिए आठ साहित्यकार सम्मनित

बरेली। मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उपजा प्रेस क्लब में साहित्यकारों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर के आठ साहित्यकारों को साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये सम्मान डॉ विष्णु स्वरूप पंकज, सीमा सिन्हा और पूर्णी देवी की स्मृति में प्रदान किए गए। सम्मान पाने वालों में सीमा प्रधान, कमलकांत तिवारी, सुरेश बाबू मिश्रा, शिव शंकर यजुर्वेदी, राम शंकर प्रेमी, राजबाला धैर्य, डॉ. शालिनी शर्मा मुक्ता और साक्षी भारती शामिल हैं। कार्यक्रम के अतिथियों ने इन सभी को उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश गौतम ने की। मुख्य आतिथ्य वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत त्रिपाठी और विशिष्ट आतिथ्य उपजा प्रेस क्लब केअध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना रहे। सभी का स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना ने किया। क्लब की प्रगति की जानकारी महासचिव अभय सिंह भटनागर दी। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में सतीश शर्मा, रामकुमार भारद्वाज,बिसौली के श्रीदत्त शर्मा,मुरादाबाद के रामवीर सिंह उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago