The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों को किया सम्मानित

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कांशीराम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को सम्मानित कर उनकी सेवा एवं सम्मान का संकल्प लिया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने केक काटकर एवं फलहार वितरण कर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान में एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन हमें बुजुर्गों का सम्मान करने व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। संगठन के सदस्यों ने बुजर्गो को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। वृद्धा आश्रम के संचालक गौरव अग्रवाल ने संगठन के लोगों को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, जीतू देवनानी, अनु जुनेजा, गोविंद टिकयानी, शरद शर्मा, अजय चंद्रा, नीमा भण्डारी, डिंपल, गीता गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!