Bareilly News

बरेली समाचार- कायस्थ समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों एवं घरों को बचाना होगा : आनंद जौहरी

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी  ने कहा कि कायस्थ समाज में टूटते पारिवारिक रिश्तों एवं घरों को बचाना होगा। बरेली कायस्थों का गढ़ है और यहां के कायस्थ समाज से निकली हुई बात पूरे भारत के कायस्थों में संदेश देने का काम करती है। 

आनंद जौहरी कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में हुई चेतना मंच की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक उपजा प्रेस क्लब में हुई।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री विपिन जौहरी ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना काल समाप्ति की ओर है। अब सामाजिक संगठनों को तेजी से अपने कार्यों में जुटना होगा। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि समाज में टूटते घरों को बचाना होगा। लड़का और लड़की पक्ष की माताओं को अच्छे संस्कार देने ही होंगे, तभी टूटते घरों को बचाया जा सकता है। राजीव कमल ने कहा कि अगर गरीब कन्याओं की शादी करनी ही है तो अपने गरीब पारिवारिक रिश्तेदारों की कन्याओं की शादी कराने से शुरुआत करनी चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने बताया कि हम हर साल कई गरीब कन्याओं की शादी करवाते हैं। कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना जी ने कहा लड़कियों की माताओं को बेटी का अधिक पक्ष लेने से बचना चाहिए जिससे कई घर टूटने से बच सकते हैं। उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने कहा हमें युवा वर्ग को अपने साथ तेजी से जोड़ना होगा।

बैठक में सुधीर मोहन, अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अशोक सक्सेना, मीरा मोहन आदि उपस्थित थे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago