The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पेट्रोल पंपों के निरीक्षण में मिली खामियां, बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

आंवला (बरेली)। उपजिलाधिकारी पारूल तरार ने सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ आंवला-बरेली-बदायूं मार्ग पर पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। अलीगंज थाना क्षेत्र में उन्होंने बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर थाने के सुपुर्द कर दिया।

उपजिलाधिकारी तरार ने एआरओ, जिला बाट-माप निरीक्षक और एचपी के एरिया सेल्स मैनेजर के साथ एगो सर्विस सेंटर, निधि पेट्रोल एवं शिवओम फिलिंग स्टेशन पर छापेमारी कर उपकरण, स्टॉक आदि चेक किए। उन्होंने बताया कि निधि पेट्रोल पंप पर सबकुछ ठीक-ठाक मिला जबकि अन्य दो में स्टाक से संबंधित कुछ खामियां पाई गई हैं।

तहसील क्षेत्र में अवैध कामों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई के क्रम में ही थाना अलीगंज क्षेत्र में बालू से भरी ट्राली को थाने के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया कि इस ट्राली पर लदी बालू का अवैध रूप से खनन किया गया था।  

error: Content is protected !!