The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अन्नापूर्ति अभियान में जरूरतमंदों को बांटा भोजन

बरेली : सारथी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को अन्नापूर्ति अभियान के अंतर्गत 1500 से भी अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। जिले में अलग-अलग जगहों पर भोजन के 50 पैकेट भी बंटवाए। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि वे इससे पहले 16 बार अन्नापूर्ति अभियान चला चुके हैं। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करवाते रहेंगे। यह आयोजन साल में एक बार इसी दिन किया जाता है।

पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी सभी की जरूरतों को पूरा करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए काम करती है। हम समाज से भुखमरी, कुरीतियां और अपराध खत्म करना चाहते हैं। जो भी व्यक्ति इस अभियान से जुड़ना चाहता है वह इंस्टाग्राम पर उनके पब्लिक वेलफेयर फोरम नाम के उनके पेज के माध्यम से जुड़ सकता है।

error: Content is protected !!