The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- वृद्धाश्रम को दी खाद्य सामग्री, दो कन्याओं के विवाह में की मदद

बरेली। मानव सेवा क्लब ने यह मंगलवार “सेवा सहायता दिवस” के रूप में मनाया। इस दौरान सुभाष नगर स्थित वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही विवाह सहायता की कड़ी में दो और नाम जोड़ते हुए सहायता दी गई।

चौपला रोड पर गिहार बस्ती में रहने वाले रिक्शा चालक गोपाल के घर पहुंचकर जरूरत का वह सब सामान दिया गया जिससे नवदंपति की गृहस्थी की नैया पार लग सके। दूसरी जरूरतमंद कन्या की शादी में बारातियों के भोजन का पूरा प्रबंध किया गया। यह कन्या सुभाष नगर रामलीला ग्राउंड में रहने वाली पुष्पा देवी की पुत्री है। पिता इस दुनिया में नहीं हैं। पुष्पा घर-घर झाड़ू-पोंछा का काम करती है। क्लब के सदस्यों के सहयोग से उनको जरूरत के वैवाहिक उपहार भी दिए गए। इनमें  रजाई-गद्दे तकिया, मेज-कुर्सी का सेट और टीन के बड़े बक्से शामिल हैं।

क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि क्लब पिछले 15 दिन में छह कन्याओं के विवाह में सहयोग कर चुका है।

आज के कार्यक्रमों में एल.गुप्ता, निर्भय सक्सेना, कल्पना सक्सेना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!