The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कुष्ठाश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खाद्य सामग्री, मास्क एवं सैनिटाइजर

बरेली। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम एवं वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धा आश्रम) में लगभग 50 जरूरमंद परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

समिति की ओर से बताया गया कि समाजसेवी, आध्यात्मिक गुरु एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से यह कार्य किया गया। यह कार्य शाखा बरेली आश्रम के महात्मा सर्वश्ट्रानंद, महात्मा अंकिता बाई, महात्मा मर्यादा बाई और महात्मा आकृति बाई के दिशा निर्देशन में किया गया।

इस कार्य में दिनेश मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, लक्ष्मी वर्मा, देव सिंह राणा, गणेश, जगत नारायण, कैलाश, शशि,कलावती, मनीषा, राजदेव एंलं यूथ इकाई के लवी सिंह, हिर्देश तोमर,आयुष, हेमंत, हिमाक्षि, गौरव, गौतम, संजय आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!