The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- सिटी श्मशान भूमि में गैस चलित शवदाह संयंत्र शुरू

बरेली। पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति की स्मृति में हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट को सौंपा गया गैस चलित शवदाह संयंत्र सिटी श्मशान भूमि में शुरू हो गया है। जनता के लिए यह निशुल्क होगा। इसमें दो घंटे में शव का संस्कार हो जाएगा। अस्थियां भी परिवारीजनों को मिल जाएंगी। उत्तर प्रदेश में बरेली के अलावा केवल वाराणसी में ही ऐसा संयंत्र है।

ट्रस्ट के सचिव विजय अग्रवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस दौरान मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता निर्भय सक्सेना, महासचिव अभय सिंह भटनागर और सामाजिक कार्यकर्ता कौशलेंद्र नाथ शुक्ला मौजूद थे।

 

error: Content is protected !!