Bareilly News

बरेली समाचार- “सामुदायिक जन सहभागिता से करवाएं विद्यालय का कायाकल्प”

बरेली। विकासखंड भुता क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिल्हौआ में संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सामुदायिक जन सहभागिता से वे अपने विद्यालय का कायाकल्प करवाएं। साथ ही उन्होंने ई-पाठशाला के तहत ऑनलाइन क्विज के आयोजन पर भी जोर दिया। विद्यालय की विज्ञान लैब का उद्घाटन भी हुआ।

एआरपी आमोद यादव ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए शिक्षक उन्हें ज्यादा से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग करने दें। विज्ञान लैब के उपकरण बच्चों की पहुंच में हों, तभी प्रेरणा लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। एआरपी रोहित कुमार शर्मा ने कहा मिशन शक्ति कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए महिलाओं और बालिकाओं को गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। एआरपी अशोक शर्मा ने एक लोकगीत के माध्यम से मिशन शक्ति को ऊर्जा देने का कार्य किया।

इस मौके पर संकुल शिक्षक योगेश सक्सेना, रेनू यादव, पायल अग्रवाल, अफजल आदि का सम्मान किया गया। बैठक में प्रधानाध्यापक सोफ़िया खातून, फहीम क़रार, कंचन कन्नौजिया, शीराज़, प्रीति, बादशाह, राम औतार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने विद्यालय की विज्ञान लैब का उद्घाटन भी किया। लैब इंचार्ज उपासना ने अपने बनाये विज्ञान टीएलएम प्रदर्शित किये। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक संतोष कुमार पांडेय ने किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago