Bareilly News

बरेली समाचार- गोकुल ट्रस्ट ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

बरेली : कोरोना काल में अकाल मृत्यु प्राप्त हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गोकुल अनुसंधान विकास ट्रस्ट ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक हॉल में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उन पुण्य आत्माओं की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया जिन्हें हमनें कोरोना काल मे खो दिया। कार्यक्रम को शुरुआत में दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद उन कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण के भयावह दौर में लोगों की सेवा की और बहुत से लोगों की जान बचाई। उन सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने संकट काल में भोजन, दवाई, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण कर अपना सहयोग दिया।

सम्मानित लोगों और संगठनों में राष्ट्र जागरण युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, रोहित जिंदल, हरमीत सिंह, जीतू देवनानी, सचिन श्याम भारतीय, हर्ष साहनी, अधीर सक्सेना, प्रतेश पाण्डेय, डॉ निशा शर्मा, रचना सक्सेना, डॉ राजेश शर्मा, आशीष जौहरी, रजनीश सक्सेना, अतुल कपूर, पार्षद राजेश अग्रवाल और सीता की रसोई के सदस्य शामिल हैं।  

इस अवसर पर ट्रस्टी अरविंद अग्रवाल ने कहा कि इस त्रासदी में हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और जिला अस्पताल कर्मियों ने 24 घंटे अनवरत कार्य किया, अपने घर-परिवार से दूर रहकर सेवा की।

कार्यक्रम निर्देशक मनीष अग्रवाल “नाइस” ने मीडिया कर्मियों के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उन्हें सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार ने कोरोना योद्धाओं द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, डॉ विनोद पागरानी, डीपीओ नीता अहिरवार,  भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित राकेश द्वारा किया गया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago