Bareilly News

बरेली समाचार- आचार्य देवेंद्र देव के महाकाव्य का नई दिल्ली में भव्य विमोचन

बरेली : संस्कार भारती के राष्ट्रीय साहित्य संयोजक आचार्य देवेंद्र देव के महाकाव्य बिरसा मुंडा का भव्य विमोचन दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज महाविद्यालय के सभागार में सैकड़ों सुधि लोगों की उपस्थिति में रविवार को संपन्न हुआ।

महाकाव्य का विमोचन निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य डॉ शाश्वताश नंद गिरि जी महाराज, केंद्रीय मंत्री डॉ एसएसपी सिंह बघेल, सुदर्शन न्यूज़ के सुरेश चौहान, पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त, पद्मश्री विष्णु पांड्या, डॉ अनिल शर्मा, डॉ रविंद्र शुक्ला एवं प्राचार्य प्रोफेसर रमा जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समस्त महानुभावों ने महाकाव्य की प्रशंसा करते हुए इसे एक अद्भुत महाकाव्य की संज्ञा दी और कहा कि इस महाकाव्य के माध्यम से बिरसा मुंडा के विषय में लोग काव्यमयी जानकारी से अवगत होंगे।

उल्लेखनीय है की बरेली निवासी आचार्य देवेंद्र देव इससे पूर्व देवेन्द्र देव 17 महाकाव्य की रचना करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मैं अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

विमोचन समारोह में वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा, प्रसिद्ध गजलकार पीलीभीत से पधारे जितेश राज नक्श, उदितेंदु निश्चल, श्रीकांत शर्मा, पल्लवी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago