Bareilly News

बरेली समाचार- उत्कृष्ट कार्यों के लिए गुरुओं और छात्रों का किया सम्मान

बरेली। गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में गुरुजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा बृजलोक कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। पूरा आयोजन अनिल सक्सेना के संयोजन एवं प्रधानाचार्य रामपाल सिंह के सानिध्य में हुआ। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि गोपाल सरन अग्रवाल (आर्ट ऑफ लिविंग बरेली प्रभारी), इनवर्टिस यूनिवर्सिटी की प्रो. डॉ निशा शर्मा, शिक्षाविद् डॉ ममता गोयल रहे। डॉ दीक्षा सक्सेना विशिष्ट अतिथि रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वंदना से हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ ममता गोयल, डॉ निशा शर्मा, आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक गोपाल शरण अग्रवाल, रवि प्रकाश शर्मा, प्रवीन शर्मा, होम सिंह, महेश चंद्र, नरेश चंद्र, खूब करण लाल, पंकज मझोइया एवं प्रदीप कुमारको प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, सचिव उपमेंद्र सक्सेना एड. एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल सक्सेना ने ये प्रदान किए। साथ ही अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ छात्र- छात्राओं अंशु, दिव्यांशी सक्सेना, मानस, माही, वात्सल्य, तरुण, शिरीष, आयुषी, सचिन एवं अभिलेख को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी का भी हुई जिसमें प्रथम स्थान रमन, द्वितीय स्थान अभिलेख एवं तृतीय स्थान श्रीश ने पाया। कार्यक्रम संयोजक अनिल सक्सेना इन सभी को उपहार प्रदान किए।

उपमेंद्र सक्सेना ने कहा कि प्राचीन काल में गुरु-शिष्य के बीच में संबंध अटूट थे जो कभी समाप्त नहीं होते थे। आज के भौतिकवादी युग में इन संबंधों के अस्तित्व को बचाए रखने हेतु प्रयास किया जाना चाहिए।अध्यक्षीय संबोधन में दिलीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगेय़ उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान से अलंकृत किया जाना प्रोत्साहित करने का काम करता है उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम में सर्वश्री विश्वानि देव, राजीव अस्थाना, शरद बास, अनुराग अग्रवाल, एएस अग्रवाल,  रितेश सहानी आदि उपस्थित रहे। अंत में अनिल सक्सेना एवं उपाध्यक्ष डॉ दीक्षा सक्सेना ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago