The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- नवरात्रि के प्रथम दिन मातृशक्ति का सम्मान

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने नवरात्रि के प्रथम दिन मातृशक्ति को सम्मानित और संगठन में सम्मिलित किया। उपजा प्रेस क्लब में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा के निर्देशन में समस्त कमेटी के प्रभारी, अध्यक्ष, विभाग सयोजकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। साथ ही नवनियुक्त पद अधिकारियों में जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या गुप्ता, जिला प्रभारी प्रिया कश्यप, जिला संयोजक ममता चौहान, महानगर संयोजक तेजिंदर कौर, जिला अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, महानगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आरती गुप्ता, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिवा शर्मा और महानगर अध्यक्ष नीतू द्विवेदी, महानगर प्रभारी सुरक्षा रस्तोगी  को पदासीन किया गया।

साथ ही युवा संगठन में मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, जिला अध्यक्ष डालचंद वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष डब्बल भटनागर, युवा जिला अध्यक्ष बलराम कश्यप, महानगर युवा अध्यक्ष विपिन शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शानू काज़मी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ गौरीशंकर शर्मा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट शरद कुमार शर्मा को पदभार सौंपा गया।

कार्यक्रम में कला संगम ग्रुप द्वारा मुंबई में कराए गए संगीत के कार्यक्रम सुर संगम की द्वितीय पुरुस्कार विजेता अपर्णा मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। अन्य अतिथियों में डॉ राजेश शर्मा, आशीष जौहरी, जीतू देवनानी, गोविंद टिकयानी, सचिन पाठक, आशीष मौर्य, भूपेन्द्र मिश्रा, अनुराधा सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिन श्याम भारतीय ने किया।

error: Content is protected !!