The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- स्वावलम्बन कैम्पों में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बरेली। महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया। इनमें लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के आवेदन पत्र भरवाए गए।  

जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि इन कैम्पों का आयोजन जिलाधिकारी नीतीश कुमार के निर्देश पर किया गया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विभिन्न सहायता नंबरों आदि की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी 25 तारीख को लगाए जाने वाले गरीब कल्याण मेला के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। 

error: Content is protected !!