Bareilly News

बरेली समाचार- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : “नारियों को समान अधिकार देने वाल समाज ही करता है उन्नति”

बरेली। उप निदेशक महिला कल्याण विभाग नीता अहरिवार ने कहा कि वह समाज ही पुष्पित और पल्लवित होता है जहां नारियों को समान अधिकार और सहयोग दिया जाता है। आज सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना झंडा बुलंद कर रखा है।

नीता अहरिवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा द्वारा उपजा प्रेस क्लब में आयोजित महिला सशक्तीकरण/सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। विशिष्ट अतिथि डॉ दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि आज राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं तो समाज सेवा के कार्यों में भी रुचि ले रही हैं।

सुबोधिनी कतिहा, शुभा गोस्वामी, सीमा गुप्ता एवं नीमा भंडीर ने भी मंच की शोभा बढ़ाई। राष्ट्रीय महासचिव अमित भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर की कई महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान से नवाजा गया।

संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय और कमल श्रीवास्तव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता मिलने के बाद हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मातृ शक्ति को नमन् करने एवं समाज निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान ही प्रदेश प्रभारी सुबोधनी कटिया एवं मंडल प्रभारी शुभ्रा गोस्वामी ने दिव्या गुप्ता को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर मनोनीत किया। संस्थापक/सचिव सौरभ शर्मा ने बताया कि संगठन आज 7 राज्यो एवं 100 शहरों में मातृशक्ति को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक पवन सक्सेना, धर्मेन्द्र सक्सेना, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, आशीष सक्सेना, प्रिया उपाध्याय, सुधा सक्सेना, कीर्ति पांडेय, महासचिव निधि त्रिपाठी, सचिव गीतांजलि भाटिया, नीमा भंडारी, गिरीश परमाण, तजिंदर कौर, सरोज सिंह,नगमा खान, शिखा सक्सेना,  मीनाक्षी, सुरक्षा रस्तोगी, डॉ आराधना सिंह, आरती गुप्ता, डॉ निशा शर्मा, मधु सक्सेना, गीता दोहरे, करिश्मा, गीतांजलि भाटिया, डिम्पल कौर, नैना गुप्ता, पुष्पा तिवारी, रचना सक्सेना, उमा शर्मा,संगठन के उपाध्यक्ष निखिल शर्मा, आमोद शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजू भैया, बलराम कश्यप, आशीष मौर्या, अनिल कश्यप, विकास कश्यप, कमल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, देवी सिंह रघुवंशी, दिलीप मिश्रा, महेन्द्र टिकयानी, अनुज भारद्वाज, अंकित पाठक, राजू उपाध्याय, हरमीत सिंह, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर नीम भंडारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 
 
gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago