Bareilly News

बरेली समाचार- कायस्थ बंधुओं ने खेली फूलों की होली, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

बरेली। कायस्थ सभा बरेली के तत्वावधान में राजेंद्र नगर स्थित आडिटोरियम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्तात भगवान चित्रगुप्त की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की वृहद स्तरीय होली खेलना रहा।

नन्दिनी सक्सेना, मेघा सक्सेना, आशिष सक्सेना, आरव सक्सेना, अग्रिमा श्रीवास्तव, सौन्दर्य श्रीवास्तव आदि की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकी एवं सामूहिक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे।

डॉ. अरुण कुमार ने अपने उद्बोधन में वर्तमान और भविष्य के मद्देनजर चित्रांश एकता की जरूरत क्यों, पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित चित्रांशों से एकजुटता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डिवीजनल मैनेजर (ओरिएंटल इन्श्योरेन्स कं.लि.) आरके सक्सेना ने कायस्थ समाज से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की। विशेष अतिथि व्यवसायी किशोर कटरू ने मौजूदा नौकरी/प्रतियोगी परीक्षाओं में कायस्थों की हो निरंतर कम होती भागीदारी पर चिन्ता जाहिर की और कायस्थों को कलम का सिपाही बताते हुए व्यावसायिक शिक्षा पर जोर देने की अपील की।

कार्यक्रम के संयोजक पार्षद सतीश कातिब ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर वीपी सक्सेना, राजेन विद्यार्थी, शशिभूषण, सतीश कातिब, डॉ. मनोज सक्सेना, डीके सक्सेना, कमल सक्सेना, रमेश चन्द्र सक्सेना, दीपक भटनागर, विनोद सिन्हा, एडवोकेट राजीव सक्सेना, एके जौहरी, शरद सक्सेना, संजीव सक्सेना, पूर्व पार्षद श्रीमती माया सक्सेना, पीके  संजय (कोषाध्यक्ष), मंगलेश सक्सेना (महिला अध्यक्ष), विशाल सक्सेना (युवा अध्यक्ष), संजय कुमार सक्सेना (महानगर अध्यक्ष), एडवोकेट संजीव सक्सेना (विधि प्रकोष्ट अध्यक्ष) नीरू सक्सेना, किरन सक्सेना, मीना भटनागर, मोहित सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय, गौरव सक्सेना, कमल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

संचालन महासचिव अभय भटनागर ने किया।कार्यक्रम के समापन पर  सभी आगुन्तको का आभार जिलाध्यक्ष अनिलेश कुमार ने व्यक्त किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

51 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago