Bareilly News

बरेली समाचार- कायस्थ चेतना मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

बरेली। शिक्षक दिवस पर कायस्थ चेतना मंच ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर कहा कि ये वे शिक्षक हैं जिन्होंने समाज को काफी अच्छे नागरिक, समाजसेवी, वैज्ञानिक,  अधिकारी और राजनेता दिए। सबसे पहले सर्वपल्ली डॉ  राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। 

उपजा प्रेस क्लब में कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष  संजय सक्सेना की अध्यक्षता में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक सम्मान समारोह में मंचासीन उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना, महिला अध्यक्ष माया सक्सेना और हिंदूवादी नेता शिव कुमार बरतरिया ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया।

वक्ता के तौर पर विकास सक्सेना ने डॉ राधा कृष्णन को याद किया। संरक्षक डॉ पवन सक्सेना ने सम्मानित सभी शिक्षकों को अच्छे छात्र समाज को देने पर बधाई दी। अशोक सक्सेना, महानगर अध्यक्ष बीके सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, उपाध्यक्ष पत्रकार निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, विकल्प सक्सेना, संभव शील, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सभी सम्मानित शिक्षकों को मंच तक लाये और परिचय कराया।

सम्मानित होने वाले शिक्षको में सर्वश्री वीरेन्द्र रायजादा, अविनाश सक्सेना, राजेन्द्र कुमार सक्सेना, आदर्श सक्सेना, अवधेश सक्सेना, श्रीमती मधुलता बरतरिया, निर्मला कुलश्रेष्ठ, प्रवीन कुमार सक्सेना, अमिता सहाय, विशेष कुमार सक्सेना, चित्रा जौहरी, संतोष कुमार सक्सेना, आर.पी जौहरी,  राजेंद्र प्रकाश सक्सेना, रंजन जौहरी, सुमन सक्सेना, श्रीमती चंद्र प्रभा, श चित्रा भटनागर, डॉ महेंद्र सक्सेना, कृष्ण चंद्र सिन्हा, कान्ति सक्सेना, कृष्ण प्रकाश सक्सेना, पुष्प लता सक्सेना, ऊषा सक्सेना, मृदुल सक्सेना, मालती सक्सेना रहे।     

कार्यक्रम की शुरुआत मीरा मोहन, जया सक्सेना, वंदना वर्मा, प्रीति सक्सेना, रचना सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, शकुन सक्सेना और अल्पना सक्सेना ने चित्रगुप्त वन्दना से की। महासचिव अमित सक्सेना ने मंच की उपलब्धि प्रस्तुत की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सक्सेना ने किया। संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago