Bareilly News

बरेली समाचार- कायस्थ चेतना मंच पांच शिक्षकों को करेगा सम्मानित

बरेली। कायस्थ चेतना मंच 5 सितंबर 2021 को शिक्षक दिवस पर समाज के कुछ शिक्षकों को सम्मानित करेगा। मंच की उपजा प्रेस क्लब में रविवार को हुई बैठक में इस फैसले पर मोहर लगाई गई।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष संजय सक्सेना पूर्व में हुए कार्यक्रमों की  विस्तृत जानकारी दी। आगामी कार्यक्रम शिक्षक सम्मान समारोह का प्रस्ताव मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, सचिव अशोक सक्सेना और उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना ने रखा, जिस पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष और कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना ने स्वीकृति प्रदान की। महासचिव अमित सक्सेना, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिन्हा से कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने को कहा गया।

संजय सक्सेना ने बताया शिक्षक सम्मान समारोह उपजा प्रेस क्लब में 5 सितंबर को सायं 4 बजे से होगा। उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने बताया कार्यकम में प्रमुख चित्रांश शिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश सांस्कृतिक अध्यक्ष आशीष जौहरी, निर्भय सक्सेना, राजीव सक्सेना आदि मौजूद थे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago