Bareilly News

बरेली समाचार- मकर संक्रांति पर कहीं हुआ खिचड़ी सहभोज तो कई जगह स्टाल लगाकर बांटा प्रसाद

बरेली। मकर संक्रांति यानी उत्तरायणी के शुभ अवसर पर गुरुवार को महानगर में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी सहभोज हुआ। कई जगह स्टॉल  लगाकर खिचड़ी बांटी गई।

संजय नगर के होली चौराहे पर भी खिचड़ी वितरण किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा ने दीप जलाकर व प्रभु श्रीराम को भोग लगाकर खिचड़ी का वितरण शुरू किया। खिचड़ी का वितरण दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शिवम देओल, प्रमोद रघुवंशी ,सतीश गुप्ता, पार्षद बबलू पटेल, पार्षद अवनेश कुमार, विवेक मिश्रा, सुमित कार्तिकेय रघुवंशी, कस्तूरी देवी,  राधा देवी आदि मौजूद रहे।

शिरडी साई सर्वदेव मंदिर श्यामगंज में सुबह आठ बजे से रात तक बिना ब्रेक खिचड़ी भोज का आयोजन चला जिसमें हजारों भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इसमें जगदीश मिश्रा, खुशबू भारद्वाज, अशोक कुमार सक्सेना, बिक्की अरोड़ा, संजय आयलानी, बिवेक श्रीवास्तव, गौरव अरोड़ा, पारस शुक्ला, पंडित सुशील कुमार पाठक आदि का सहयोग रहा।

आदर्श पेण्ट स्टोर पर राहगीरों को पिलाई चाय

मकर संक्रान्ति पर गुलाबनगर स्थित आदर्श पेण्ट स्टोर पर राहगीरों के लिए चाय वितरण की गयी। सुबह करीब नौ बजे बमभोलानाथ मंदिर के पुजारी पं. चुन्नू महाराज ने प्रभुभोगोपरांत ठंड में ठिठुरते लोगों को चाय पिलाकर पुण्यकार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मनोज कातिब, मुकेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, पिंकी, मीरा, शशांक, हिमानी, भूमिका, दक्ष, रोशी, लक्ष्य वात्सल्या आदि श्रद्धालुओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

यहां भी हुआ खिचड़ी वितरण

जनकपुरी स्थित अंसारी मार्केट में खिचड़ी बांटी गई। गांधी नगर, राजेंद्र नगर, कलक्टरबकगंज, मॉडल टाउन, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, नैनीताल रोड, मिनी बाईपास पर भी जगह-जगह खिचड़ी प्रसाद बांटा गया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago