Bareilly News

बरेली समाचार- वेबिनार में ऑनलाइन शिक्षा के बारे में किया जागरूक

फरीदपुर (बरेली) किशोरचंद कन्या इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित वेबिनार में कोरोना काल में शिक्षा सुचारू रखने और ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में जागरूक किया गया। वेबिनार में कक्षा 1 से 12 तक की छात्राएं शामिल हुईं।

प्रधानाचार्य डॉ बीनू सिंह ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कोरोना संकट के समय अपनी शिक्षा को कैसे सुचारू रूप से चालू रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई नियमित समयसारिणी के अनुरूप करायी जा रही है। प्रतिदिन उपस्थिति भी लगाई जा रही है। आने वाले दिनों में कॉलेज द्वारा पीटीएम  का आयोजन भी किया जाना है जिससे अभिभावकों को फीडबैक (feedback) मिल सके।

उन्होंने जानकारी दी कि कॉलेज द्वारा पोस्टर, स्लोगन एवं मेंहदी प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के प्रमाण पत्र छात्राओं को ऑनलाइन प्रदान किये जाएंगे।

इस वेबिनार में नमिता अग्रवाल, निमिषा पाण्डेय, कुंवरसेन,  अंकुर सक्सेना,  आयुष अग्रवाल, कोमल वर्मा,  कमलकांत मिश्रा, मुकेश गंगवार आदि शिक्षकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

33 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago