Bareilly News

बरेली समाचार- श्रद्धापूर्वक मना गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व

बरेली।  सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व कोहड़ापीर सिंह सभा गुरुद्वारे में सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

शहीदों के ‘सरताज’ कहे जाने वाले वीर योद्धा गुरु अर्जन देव का जन्म 15 अप्रैल 1563 को हुआ था। उनके पिता गुरु रामदास सिखों के चौथे गुरु थे। गुरुजी शांत स्वभाव और प्रखर बुद्धि वाले व्यक्ति थे। अकबर की मौत के बाद उसका बेटा जहांगीर मुगल सम्राज्य का शासक बना। इसी दौर में गुरु अर्जन देव पर उल्टे-सीधे आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का हुक्म दिया गया। इस्लाम कबूल करने के लिए भी कहा गया। इस पर गुरुजी नहीं माने। इससे भड़के जहांगीर ने अपने सैनिकों को हुक्म दिया की गुरु अर्जन देव को तपते तवे पर बैठाकर उनके ऊपर गरम-गरम रेता डाली जाए जिससे वे इस्लाम कबूल कर लें। लेकिन, गुरुजी ने जहांगीर का हुक्म नहीं माना और कैद से छूटकर बराबर में बह रही गंगा में समा गए। इसी की स्मृति में शहीदी गुरु पूर्व मनाया जाता है। इस दिन ठंडी छबील का लंगर जगह-जगह लगाए जाते हैं।

कार्यक्रम में हरबंस सिंह बेदी, मालिक सिंह कालरा, परमजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि उपस्थित रहेl

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago