The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- गांधी और शास्त्री जयंती पर महानगर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

बरेली। भाजपा महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता और महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा के दिशा निर्देशन में महानगर के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया गया।

पंकज गुप्ता ने कहा की गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को वचन लेना चाहिए कि अपने घर के आस-पास और स्वच्छ वातावरण रखेंगे। इससे क्षेत्र का माहौल स्वच्छ होगा। जब हम स्वच्छ होंगे तभी स्वस्थ रह सकते हैं। केएम अरोड़ा ने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूरे महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया की महानगर के नौ मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों ने पूर्ण भागीदारी की। अपने-अपने मंडलों में पार्क और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, गुलशन आनंद ,डॉ तृप्ति गुप्ता, अधीर सक्सेना, प्रतेश पांडे ,प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी , अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, नीलम जेठा, रेखा श्रीवास्तव बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया ,रूपेंद्र पटेल ,प्रवेश वर्मा, राजकुमार अग्रवाल  ,रतन माथुर ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सैना , ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह, विक्रम शर्मा ,पुष्पेंद्र  पटेल, मनोज कपूर, जेपीएस पाल ,मनोज तिवारी, कन्हैया राजपूत, राम बहादुर मौर्य, हरवंश सेठी, प्रेम पटेल, संजय शर्मा, मुकेश देवल ,करन शर्मा ,राजेश कुमार, विकास शर्मा, गौरव वर्मा, सुमित शर्मा, जतिन शर्मा सहित सभी महानगर के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ और मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!