The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- लापता चाय विक्रेता का दोहरा पुल के पास झाड़ियों में मिला शव

बरेली। दोहरा पुल के पास झाड़ियों में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। उसकी शिनाख्त कैंट थाना क्षेत्र के गांव भौआपुर के रहने वाले शिवम गुप्ता (20) के रूप में हुई। वह शुक्रवार की शाम से लापता था। पुलिस ने फिलहाल संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 8 बजे के बाद से उनका शिवम से कोई सम्पर्क नहीं हुआ था और वे उसे दोस्तों-नातेदारों के यहां खोज रहे थे। वह बरेली कचहरी पर चाय बेचने का करता था। इन दिनों वह बारादरी क्षेत्र के खुर्रम गौंटिया में किराए पर रहता था। पुलिस ससने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!