Bareilly News

बरेली समाचार- मिशन शक्ति अभियान : देश को बचाना है तो बेटियां बचाइए : अमित तोमर

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जगवीर पाल सिंह तोमर शिक्षा समिति ने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएंगी जिससे महिलाएं और बालिकाएं स्वावलंबी बनें और समाज को नई दिशा मिल सके।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाएं जिससे उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति हो, जागरूकता पैदा हो तथा आत्मसुरक्षा की कला विकसित करने हेतु प्रशिक्षित हो सकें। उन्होंने कहा- देश को बचाना है तो बेटियां बचाइए।

मिशन शक्ति अभियान में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जिन्होंने आत्मनिर्भरता को लेकर अच्छा कार्य किया है, उनकी केस हिस्ट्री बनाकर अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को समिति प्रेरित कर रही हैं। साथ ही मनरेगा में कार्यरत महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ रही हैं।

इस दौरान पॉक्सो एक्ट एवं महिला अपराध सम्बन्धी कानूनों को लागू किये जाने एवं उनका वृहद प्रचार प्रसार किया गया तथा महिला एवं बालिकाओं से सम्बन्धित 181-महिला हेल्प लाइन, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवाएं आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। बालिकाओं एवं महिलाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा सम्बन्धी कानूनों की भी जानकारी दी गई।

शपथ लेने वालों में किरन कश्यप, कमला देवी, सीमा देवी, राबिया, धर्मबती, मिथलेश, सुरजा देवी, रति कला, उपासना, मंजू देवी, ओमवती, ममता देवी, ख़ेम कुमारी, दुर्गेश कुमारी, मीना, रूना गगवार, राधा, पुष्पा, लक्ष्मी, स्नेह लता, लड़ैती देवी, पूनम देवी, उर्मिला, सुमन गंगवार, सुनीता देवी, ईश्वरी देवी, कमलेश मौर्य, नीरज सोलकी आदि शामिल हैं।

समिति उप निदेशक महिला कल्याण नीता अहिरवार एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अभियान डॉ सुदेश कुमारी के दिशा निर्देशन में कार्य कर रही है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago