The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- विधायक अरुण कुमार ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, सदस्यों-पदाधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बरेली। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार, कला एवं सांस्कृतिक प्रभाग अभियान संगठन के रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों, सदस्यों एवं पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ कुलमोहन अरोड़ा मुख्य अतिथि एवं नगर विधायक डॉ अरुण कुमार सक्सेना विशिष्ट अतिथि थे।

इस अवसर पर डॉ अरोड़ा ने कहा वह पार्टी स्तर पर बने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से सभी सदस्यों एवं पदाधिकिरयों को कुछ मुक़ाम दिलाने का प्रयास करेंगे। डॉ अरुण कुमार ने कहा कि कठिन कोरोना काल में भी सभी कलाकार इस संगठन के बैनर तले योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हैं, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तकरीबन 120 योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने राष्ट्र निर्माण में  कलाकारों की भूमिका एवं दायित्व के बारे में जागरूक किया।  

कार्यक्रम में मौजूद सभी कलाकारों सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया और समस्याओं के विषय में अवगत कराया। नगर विधायक एवं महानगर अध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। गए। इनमें जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ० हितु मिश्रा, आरती गुप्ता एवं अरविंद कुमार शर्मा, महामंत्री ऋषि रंजन सिंह एवं विजय कंमाडो, मंत्री देवेन्द्र रघुवंशी, छाया अग्रवाल, सचिन श्याम भारतीय एवं निशा शर्मा, नगर अध्यक्ष आंवला हरजीत कौर तथा सदस्य पायल गुप्ता, प्रशांत उपाध्याय, मोहित कुमार, तरुण शर्मा, जय गोपाल अरोड़ा, प्रियंका ग्वाल, लक्ष्य पांडे और हरदयाल मौर्य शामिल हैं।

error: Content is protected !!