The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 920 से अधिक मरीजों की जांच

बरेली। सीयूजीएल गैस एवं नेशनल यूथ फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सैटेलाइट चौराहे पर स्थित सीएनजी पम्प पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया|शिविर में दोनों दिन (14 एवं 15 फरवरी) आंख,नाक-कान-गला, हीमोग्लोबिन, दांत, मधुमेह, रक्तचाप आदि से संबंधित 920 से अधिक मरीजों की सभी तरह की जांच निःशुल्क की गईं।

शिविर में नेशनल यूथ फाउंडेशन के डायरेक्टर समरेश राय, डॉ सत्या मेहरा, डॉ आनंद वर्मा, डॉ आस्था राव, डॉ कृष्णा यादव, आकांक्षा (फिजियोथेरेपिस्ट) प्रीति, मनीषा (नेत्र परीक्षक) आदि उपस्थित रहे|

शिविर में कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम शुभम उत्तम, निधी सचान, अर्पिता कुमारी, सिद्धार्थ, प्रीति, मनीषा, हर्षित, आलोक आदि ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!