The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- वृद्धाश्रम में मनाया मातृ-पितृ दिवस, सम्मान से विह्वल वृद्धजनों के छलके आंसू

बरेली। मातृ-पितृ दिवस पर आलमगिरिगंज स्थित काशी वृद्धाश्रम में प्रवासी वृद्धजनों का सम्मान किया गया। मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने  उनको हार पहनाया तथा चाय-नाश्ता, फल, मिष्ठान्न का वितरण किया।  

क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि अपने घर से उपेक्षित लोगों को जब सम्मानित किया तो उनके खुशी के आंसू छलक पड़े। निर्भय सक्सेना ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम में मधुरिमा सक्सेना, दिनेश पवन का भी विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!